विशाल रक्तदान शिविर 8 को
कोण्डागांव, 06 मई 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में 08 मई को समय सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक जिला अस्पताल कोण्डागांव में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस पुनीत अवसर पर जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि आप आगे आकर रक्तदान करें और किसी ज़रूरतमंद की जान बचाने में योगदान दें।
इस शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डगांव के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डागांव की ओर से आभार पत्र प्रदान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डागांव संपर्क कर सकते हैं।
