फ़रसगांव में समाधान शिविर का आयोजन

कोण्डागांव, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों का समाधान शिविर के माध्यम से नगर पंचायत फरसगांव द्वारा निराकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड 13 के तोंदे पारा में समाधान शिविर का आयोजन केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। समाधान शिविर में वार्ड 13 से प्राप्त कुल 16 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदन का निराकरण कर नवीन राशन कार्ड श्रीमति देयवती बघेल एवं श्रीमति रीना यादव को विधायक टेकाम द्वारा प्रदान किया गया। इस समाधान शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, पार्षद सुकालू राम मरकाम, विनोद पांडे, नरेंद्र गौर, राजकुमारी नेताम, प्रवीर सिंह बदेशा, शिविर के नोडल अधिकारी अश्वन कुमार पुसाम एसडीएम फ़रसगांव, जयकुमार नाग तहसीलदार फ़रसगांव, सीएमओ पवन मेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग ,कृषि विभाग, राजस्व विभाग उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग तथा नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े