आंधी में गिरे पड़े की शाखाएं छंटनी करते हैंडकटर से युवक का गला कटा

महासमुंद। तेज आंधी से गिरे नीम पेड़ की शाखा की हैंडकटर से छंटनी करने के दौरान एक युवक का गला कट गया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4, में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के कारण नीम के पेड़ बसंत यादव की बाड़ी में धराशाई हो गया। सोमवार की सुबह 8 बजे बसंत द्वारा लाए गए हैंडकटर से ललित यादव (30) मौसम साफ देखकर नीम पेड़ की टुकड़े-टुकड़े में छंटनी करने लगा। इसी दौरान बसंत यादव की पत्नी सावित्री यादव को हैंड कटर की आवाज बदला-बदला लगा जिसे सुनकर वह बाहर गई तो देखा कि ललित यादव की आधी गर्दन हैंडकटर से कट चुकी थी और उनकी मौत हो चुकी थी। बाद सावित्री यादव ने इसकी सूचना ललित के घर वालों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और पंचनामा कर के शव को पोस्टमार्टम उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत हैंडकटर से नीम की डंगाल की छंटनी करते वक्त दुर्घटनावश घटित हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े