पालिका अध्यक्ष को स्वच्छता दीदियों ने बताई समस्या

महासमुंद। मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदियों ने नगर में ई-रिक्शा से जुड़ी तकनीकी और संचालन संबंधी समस्याओं से नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को अवगत कराया। स्वच्छता दीदियों ने ई-रिक्शा की खराबी व मरम्मत की मांग की। जिस पर नपाध्यक्ष साहू ने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता दीदियों को हो रही परेशानियों का तत्काल समाधान के लिए निर्देशित किया। जिससे स्वच्छता कार्यों में कोई बाधा न आए और शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पालिका स्वच्छता कर्मियों के हितों और शहर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध है। समस्या आने पर समाधान किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े