आवा पानी झोंकी अभियान बना जनआंदोलन, ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए लिया संकल्प
कोरिया 29 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पानी बचाने के लिए चलाए जा रहे राज्यस्तरीय अभियान ‘मोर गांव-मोर पानी‘ के तर्ज पर जल संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया नवाचार ‘आवा पानी झोंकी‘ अब जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बन चुका है। हाल ही में ग्राम पंचायत जूनापारा में इस अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
