जिला खनिज संस्थान न्यास, लेखा परीक्षा के लिए 15 मई तक कोटेशन

कोरिया 29 अप्रैल 2025। खनिज साधन विभाग द्वारा जिले में संचालित जिला खनिज संस्थान न्यास की वित्तीय वर्ष 2024-25 की लेखा परीक्षा कराए जाने हेतु महालेखाकार परीक्षक के कार्यालय द्वारा सूचीबद्ध एम्पेनल्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्मों से कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक फर्म 15 मई तक अपना कोटेशन सीलबंद लिफाफे में कलेक्टर सह अध्यक्ष, प्रबंधकारिणी समिति, जिला कोरिया के नाम से पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। प्राप्त कोटेशन को 15 को शाम 4 बजे निविदा समिति के समक्ष खोला जाएगा। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिला कोरिया की आधिकारिक वेबसाइट korea.cg.gov.in या कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन किया जा सकता है।