जिला पंचायत द्वारा वाहन किराये पर लिये जाने हेतु निविदा आमंत्रित
8 मई तक जमा कर सकते हैं निविदा
दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल 2025। कार्यालय जिला पंचायत द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला पंचायत दन्तेवाड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष के दैनिक शासकीय कार्य हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण हेतु 01 नग स्कार्पियो वाहन किराये पर लिये जाने हेतु दिनांक 08 मई अपरान्ह 12 बजे तक निविदा आमंत्रित की गयी है। निविदा प्रपत्र 08 मई को अपरान्ह 01 बजे खोली जायेगी। निविदा जमा करने एवं निविदाओं के निष्पादन, निविदा अभिलेख तथा इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिये कार्यालय जिला पंचायत दन्तेवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है। निविदा अभिलेख प्राप्त करने हेतु शुल्क 300 रू. निर्धारित है तथा विभागीय वेबसाईट www.dantewada.nic.in में भी इसके बारे में जानकारी ली जा सकती है।
