प्लांट में काम के दौरान मजदूर का हाथ कंव्ययर बेल्ट में आने से बुरी तरह ज़ख़्मी

करणी कृपा पाॅवर प्लांट में 4 महीने में तीसरी घटना
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में संचालित करणी कृपा पाॅवर प्लांट में आज दोपहर कंव्ययर बेल्ट में हाथ आ जाने से बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए हैं। आन फानन में प्रबंधन ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गौर करने वाली बात यह है कि तुमगांव पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं है।
महासमुंद जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर स्थित गांव खैरझिटी में संचालित करणी कृपा पाॅवर प्लांट में रविवार की दोपहर करीब 3 बजे काम के दौरान एक व्यक्ति का हाथ कंव्ययर बेल्ट में फसने से बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है। प्लांट प्रबंधन घायल व्यक्ति को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति को रामकृष्ण कैयर हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है। खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी तुमगांव पुलिस तक को नहीं है। वहीं प्लांट के एच आर डिपार्टमेंट के निखिल सिंग का कहना है हमने टेलीफोन से पुलिस को जानकारी दे दी है। 24 घंटे में सूचना देने का नियम है तो हम उसी समय पर जानकारी देंगे। इसके लिए कोई भी व्यक्ति हमें मजबूर नहीं कर सकता है। वहीं इस मामले में तुमगांव थाना प्रभारी हितेश जंघेल का कहना है कि ऐसे किसी भी घटना की जानकारी मुझे नहीं है।