सुपोषण दिवस पर बच्चों को परोसा गया खीर पुड़ी
महासमुंद। डॉ. राधा कृष्णा वार्ड क्रमांक 24 कुम्हारपार स्थित आंगनबाड़ी में सही पोषण देश रोशन के तहत सुपोषण दिवस बनाया गया। जिसमें बच्चों का वजन जांच एवं उच्चाई वा लम्बाई मापन किया गया साथ ही उन्हें खीर पुड़ी वितरण किया गया। जिस प्रकार से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा रहा हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बच्चों को सही समय में सही आहार दे कर कुपोषित होने से बचा रही है। उक्त विचार मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पवन पटेल ने कही है। इस अवसर पर श्री पटेल को पुनः वार्ड नंबर 24 के पार्षद निर्वाचित होने पर साल एवं श्रीफल देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कु धनमती बघेल, पूर्णिमा ठाकुर ने सम्मान किया और आंगनबाड़ी में नल कनेक्शन लगाने एवं बाउंड्रीवाल वा आंगनबाड़ी में टाइल्स लगने के लिए आवेदन दिया। इस अवसर पर वार्ड की रम्भा जगत, संतरा दीप, उषा दीप, तुकेस्वरी साहू, सातों साहू, मिश्री साहू, दुलेश्वरी मानिकपुरी, ममता चंद्राकर, प्रमिला जगत, कला सिन्हा, कुसुम पटेल, कृष्णा बाई पटेल, मीरा कुलदीप, सोनू साहू आदि उपस्थित थे।
