भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस भवन का किया घेराव

सोनिया व राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी
महासमुंद। नेशनल हेराल्ड मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से विशेष अदालत में चार्टशीट दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद आज मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस भवन का घेराव कर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बचाने का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लोहिया चौक में एकत्रित होकर कांग्रेस भवन की ओर रवाना हुए जहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। कांग्रेस भवन पहुंच कर भाजपाईयों ने सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से विशेष अदालत में चार्टशीट दाखिल किया गया है जिनकी तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। कांग्रेस के लोग उनके बचाव में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी जमानत पर हैं और 21 व 25 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस एक बार फिर धरना-आंदोलन कर दबाव बनाने का प्रपंच कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले को गांधी परिवार ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इन मामलों में उन्हें सिर्फ जमानत और व्यक्तिगत उपस्थिति के मामले में छूट मिली है। कांग्रेस भवन के घेराव में ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमन वर्मा, सतपाल सिंह पाली, दिग्विजय साहू, राहुल चंद्राकर, मनीष बंसल, मीना वर्मा, सुधा साहू, पार्षद सुभ्रा शर्मा, मनराखन पटेल, संदीप घोष समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े