सुशासन तिहार : दौरान अवकाश पर प्रतिबंध

बालोद, अप्रैल 2025 । कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पत्र जारी कर सुशासन तिहार 2025 के दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन 03 चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किये गए। दूसरे चरण में लगभग 01 माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उक्त शिविरों मे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्यसचिव, प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन के अधिकारी शिविरों में शामिल होकर वहाँ आवेदकों से भेंट कर उनके समस्याओं और निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगें। अतः उक्त दिवसो में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उपस्थित रहना आवश्यक है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने सभी विभागों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि सुशासन तिहार 2025 के दौरान उनके बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगें और न ही मुख्यालय से बाहर रहेगें।

इन्हें भी पढ़े