स्वास्थ्य विभाग में 38 पदों के लिए सूची जारी, 26 तक दावा-आपत्ति

दुर्ग, 17 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिश अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। सीएमएचओ मनोज दानी के अनुसार विज्ञापित पदों में से जूनियर सेकेटेरियल असिस्टेंट-एन.सी.डी./एन.एच.एम. फार्मासिस्ट – एन.यू.एच.एम., सेकेटेरियल असिस्टेंट एन.एम.एच.पी., सीनियर नर्सिंग ऑफिसर-एन.एम.एच.पी (संशोधित सूची) पदों पर दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु किया जा रहा है। दावा आपत्ति होने पर अभ्यर्थी दावा आपत्ति Email Id nhmdurgrecruitment@gmail.com के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में 26 तारीख तक प्रेषित कर सकते हैं, दावा आपत्ति अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जावेगा। निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। निर्धारित समयावधि उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा। शेष पदों की दावा आपत्ति सूचना हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। दावा आपत्ति सूची. सूचना एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े