अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील
नारायणपुर, 17 अप्रैल 2025। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई की अध्यक्षता में गुड फ्राईडे एवं विभिन्न अवसरों पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा जिले के विभिन्न समुदाय संगठनों एवं समूहों के मध्य सामाजिक समरस्ता बनाये रखने के उदेश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। गुड फ्राईडे के अवसर पर 18 तारीख को जिले के चर्चों में मसीह समाज द्वारा प्राथना सभाएं आयोजित की जाएंगी। उपस्थित सभी समुदाय के सदस्यों से सुझाव मांगकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था किया जाएगा।
गृह विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर पंचभाई के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर जिले में किसी भी प्रकार की ज्वलंत मुदो पर समिति के माध्यम से निराकरण कराए जाने प्रत्येक माह शांति समिति की बैठक आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों के द्वारा जिले में गुड फ्राईडे के अवसर जिले के चर्चों में शांतिपूर्ण रूप से प्रार्थना सभाएं किये जाने विस्तृत चर्चा की गई। सामाजिक धार्मिक भावनाआंे को ध्यान में रखते हुए किसी भी धर्म जाति को प्रलोभन न दिया जाए, ऐसे करते पाए जाने पर शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में दण्डनात्मक कार्यवाही किये जाने की जानकारी दी गई।
