ओपन स्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा 22 को

बलरामपुर 17 अप्रैल 2025। राज्य ओपन स्कूल की हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 21 तारीख तक संचालित हो रही है। 21 को हाई स्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा होनी थी जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। उक्त परीक्षा अब 22 को जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। आयोजित होने वाले परीक्षा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा मोबाईल नंबर 94255-85069 को नोडल तथा सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्रीमती आशा रानी टोप्पो मोबाईल नम्बर 98261-32327 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

इन्हें भी पढ़े