अहातों के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया की गई पूरी

महासमुंद। आबकारी विभाग जिला में संचालित देशी- विदेशी, कंपोजिट मदिरा दुकानों के परिसर से संलग्न अहातों के लिए ऑनलाइन निविदा के माध्यम से चयन की प्रक्रिया जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की अध्यक्षता में की गई।
चयन प्रक्रिया से पूर्व सभाकक्ष में उपस्थित निविदाकारों को अहाता निविदा के संबंध में जिले में कुल 24 समूहों से मिले निविदा की जानकारी दी गई। 24 दुकान समूहों में से 16 समूहों में निविदा मिली है, और 8 समूहों में कोई भी निविदा नहीं मिला।16 दुकान समूहों की निविदा की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी क्रमानुसार बड़े पर्दे पर दी गई।
09 दुकान समूहों में 1-1 निविदा प्राप्त हुई, 01 दुकान समूह में 02 निविदा प्राप्त हुई, 04 दुकान समूह में 03 निविदा प्राप्त हुई , 01 दुकान समूह में 04 निविदा प्राप्त हुई तथा 01 और दुकान समूह में 05 निविदा प्राप्त हुई । इस प्रकार कुल 16 मदिरा दुकान समूहों में कुल 32 निविदाएं मिली है।
इस दौरान जिला स्तरीय समिति द्वारा बढ़ते क्रम में निविदाओं की संख्या के अनुसार आहतों के चयन की प्रक्रिया की कार्यवाही की गई। इस दौरान संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी कराई गई। ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभाकक्ष में उपस्थित अनुज्ञप्तिधारियों को संबंधित आहतों के लिए निर्धारित वार्षिक लाइसेंस फीस के 1/2 भाग के बराबर धनराशि प्रतिभूति के रूप में अपने चयन के 02 कार्यदिवस के भीतर जमा करने के लिए निर्देशित किया गया।

इन्हें भी पढ़े