हेल्थ केयर व आईटी ट्रेड में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम, 54 छात्राओं को दिए गए प्रमाण-पत्र
दंतेवाड़ा,16 अप्रैल 2025। शासकीय कन्या शिक्षा परिसरमें व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संस्थान के हेल्थ केयर एवं आई.टी. ट्रेड अन्तर्गत 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम विगत 15 तारीख को संपन्न हुआ। इस क्रम में 54 छात्राओं को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विनय नाग ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
