छग बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास ने सम्हाला पदभार

किसानों की उन्नति के लिए कार्य करने जताई प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ समारोह
महासमुंद। नवा रायपुर, अटल नगर स्थित भवन (मण्डी बोर्ड) में हनुमान जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर के पदभार ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छ. ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमि. के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर द्वारा बीज निगम की मुख्य गतिविधियां, बीज निगम के गठन से लेकर निरंतर प्राप्त उपलब्धियों की विवरण सहित “चैम्प्स” सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पारदर्शी प्रणाली के उद्बोधन के साथ पदभार ग्रहण किया गया। श्री चंद्राकर ने प्रदेश के किसानों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करते हुए किसानों के हित में कार्य करने की बात कही।
इस गरिमामय समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, चंद्रशेखर साहू, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहु, इंद्र कुमार साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक संपत अग्रवाल, चंदूलाल साहू, संजय श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, श्याम बैस, अमरजीत छाबड़ा, यशवंत जैन, संजय मसके, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्री मिरी, सलीम राज जी, लोकेश कावड़िया, अशोक बजाज, रामप्रताप सिंह, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा, महासमुंद जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष गण, सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंघ सिसोदिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रदेश भर से साथी गण, स्थानीय पदाधिकारी, महासमुंद जिले, रायपुर जिले एवं प्रदेश भर के पार्टी परिवार के साथी गण, बीज निगम के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे, कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य गीत से की गई l