आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण

नारायणपुर, 11 अप्रैल, 2025 // समस्त पात्र परिवार जो एसईसीसी 2011 सर्वे एवं आवास प्लस 2018 सर्वे में छुटे हुए पात्र परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आवास प्लस की सूची में छुटे हुए पात्र परिवारों का सर्वेक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नाम जोडा जाना है। जिस हेतु अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित है। आवास प्लस 2024 में नाम जोडने हेतु पात्र हितग्राही ग्राम पंचायत में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र से संपर्क कर अपना नाम आवास प्लस 2024 एप्लीकेशन के माध्यम से नाम जुडवा सकते है या स्वंय एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से आवास प्लस एप एवं आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करके अपना नाम जोड सकते है, जिस हेतु आवेदक के पास 50 हजार अथवा अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड न हो, वे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी न हो, सरकार के पास गैर पंजीकृत गैर-सरकारी उघम वाले परिवार,  वे परिवार जिनका कोई सदस्य 15 हजार रूपये से अधिक प्रतिमाह न कमा रहा हो, आयकर देने वाले परिवार न हो, व्यवसाय कर देने वाले परिवार न हो, वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड या इससे अधिक सिंचित भूमि न हो, वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड या इससे अधिक असिंचित भूमि न हो पात्रता मापदण्ड निर्धारित किया गया है।