शराब पिलाने की सुविधा देने वाले पर कार्रवाई

महासमुंद। चखना सेंटर संचालक पर शराब पिलाने की सुविधा देने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेलसोंडा निवासी रमेश सतनामी को अपने चखना सेंटर सितली नाला में देशी शराब दुकान के सामने लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।