मंदिर से हनुमान जी की चांदी का मुकुट चोरी करने वाला गिरफतार

महासमुंद। स्टेशन रोड पर स्थित रामेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर के अंदर बने हनुमान जी की चांदी का मुकुट बुधवार को चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से चांदी का मुकुट भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार रणधीर सिंक खनुजा ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बुधवार को सुबह मेरे पिता जसपाल सिंह खनुजा मंदिर पूजा करने के लिए गये तब देखा कि हनुमान मंदिर का दरवाजा खुला हुआ अंदर जाकर देखा तो हनुमान जी की मुर्ती में लगे चांदी का मुकुट नहीं था। एक स्पीकर मंदिर के बाउड्रीवाल के पास पडा मिला। जिसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीव्हीं फूटेज को देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के बाउड्रीवाल को फाद कर मंदिर अंदर प्रवेश कर हनुमान मुर्ती में लगे 6500 कीमत की चांदी का मुकुट ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के बिना पर संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर ने फुटेज से मिलता जूलता व्यक्ति बस स्टैण्ड में घुम रहे की जानकारी पुलिस को दी। मौका पहुंच कर एक व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने राज यादव पिता स्व. मोहन यादव (22) वर्ष ग्राम ईच्छापुर थाना कोमना, नुआपाडा, ओडिशा का रहने वाला बताया। कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके पास से चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया गया। जिससे उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर रामेश्वरी दुर्गा मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।