सुशासन तिहार के कार्यों का जनपद सीईओ ने किया अवलोकन
नारायणपुर, 10 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के प्रति जिलेवासियों एवं आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे दिन ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
जनपद सीईओ एल.एन. पटेल के द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक प्राप्त कुल आवेदनों के संबंध मंे जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पंजी का अवलोकन कर आवेदन पत्रों के स्वरूप के संबंध में भी जानकारी ली। जनपद सीईओ ने सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित स्थानों के माध्यम से अपने मांगांे एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आम जनता से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त किया गया। आम जनता तक सुशासन तिहार के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी सही तरीके से पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है।
जनपद सीईओ ने कहा कि ये सभी व्यवस्थाएं व्यापक प्रचार-प्रसार से ही संभव हो सका है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के प्रति जिले के नागरिकों में निरंतर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आज तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अलावा जिले के नगरपालिका में भी आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर पहुँचकर बड़ी संख्या में आम जनता ने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। पिछले दो दिनों की भाँति आज तीसरे दिन भी जिले में आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर आवेदकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
