आवेदन पत्र प्राप्त करने और ऑनलाईन एन्ट्री करवाने, नोडल अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर, 09 अप्रैल 2025 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन की समीक्षा करने तथा विकास कार्य में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु सुशासन तिहार 2025 तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत् प्रथम चरण में 08 से 11 अपै्रल 2025 तक आम जनता से आवेदन पत्र प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय में प्राप्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त करने, पोर्टल में ऑनलाईन एन्ट्री करवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सहायक शिक्षक सन्नुराम, व्याख्याता सीताराम ठाकुर, सहायक शिक्षक सोनबती गोटा, प्रधान अध्यापक दीपक कुमार मण्डल, हरिश कुमार मौर्य, डुंगाराम गोटा, विष्णु राम कर्मा, सुखराम कोवाची, धनसु राम नुरेटी, रामजी वड्डे, सुभाष चंद मरकाम,  सीएलबी धनेन्द्र प्रसाद तिवारी, रूपसिंह उसेण्डी, मनोज कुमार मौर्य, अपर्णा महावीर, आयतुराम आंचला, अशोक कुमार नाग, सहायक शिक्षक मो.इमरान, मोतीराम गोटा, रामकुमार मनहर, रोजगार सहायक मनीराम नुरेटी, सुशील कुमार यादव, सहायक शिक्षक दीपेश कुमार नुरेटी, रैयसिंह नुरेटी, पोरेन्द्र सिंह भण्डारी, गजेन्द्र कुमार नाग, यशपाल साहू, खेमसिंह अंगारे, ननीगोपाल डे, शिक्षक एलबी चैतुराम गोटा, भीमसिंह ध्रुव, प्रशांत मिस्त्री, पारस भुआर्य, प्रियंका श्याम, संबलसिंह बेलसरिया और लेखराम कोर्राम को नोडल अधिकारी तथा तकनीकी सहायक जनपद पंचायत ओरछा विवके कश्यप, सुजीत मनु और सतवंत बांधे को कलस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। कलस्टर प्रभारी एवं नोडल अधिकारी प्रति दिन आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जनपद पंचायत कार्यालय में जानकारी प्रस्तुत करेंगे एवं विभागवार पोर्टल में एन्ट्री कराना सुनिश्चित करेंगे।