चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नारायणपुर, 09 अप्रैल 2025 // राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा पीड़ित परिवार के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत दी गई है। जिले के लक्ष्मण मरकाम, पिता स्व. भीमाराम मरकाम, ग्राम जबगुण्डा निवासी की मृत्यु 06 अपै्रल 2024 को आग में जलने के कारण हुई थी। मृतक लक्ष्मण मरकाम के निकटतम वारिस उनकी माता मासे मरकाम हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कोहकामेटा को राशि बैंक ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर कराने निर्देशित किया गया हैं।
