प्राकृतिक आपदा में मृत 6 व्यक्तियों के निकटतम वारिसान को 4 लाख की आर्थिक सहायता

बालोद, 07 अपै्रल 2025। अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण 6 मृत व्यक्ति के परिवार (निकटतम वारिस) को आर्थिक सहायता अनुदान दिए जाने के प्रावधानों अनुसार 04-04 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण एवं भुगतान मृतकांे के निकटतम वारिस को करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में मृतक श्रीमती देवकी बाई के पति प्रताप सिन्हा, पुत्र लोकेश कुमार एवं पुत्री प्रतिमा ग्राम सोंहतरा तहसील बालोद, मृतक श्रीमती शैलबाला साहू के पति अलखराम साहू ग्राम बगईकोन्हा तहसील डौण्डीलोहारा, मृतक श्रीमती अंगेश्वरी भुआर्य के पति मोहन लाल ग्राम नंगूटोला तहसील डौण्डीलोहारा, मृतक श्रीमती हिरमत बाई के पति बंसत कुमार ग्राम रेंगाडबरी तहसील डौण्डीलोहारा, मृतक निर्मल सिंह की पत्नी श्रीमती सवाना बाई ग्राम हितापठार तहसील डौण्डीलोहारा एवं मृतक समीर नेताम के पिता गजपति ग्राम रेंहची तहसील अर्जुंदा को 4-4 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।