ऑर्गेनिक मड़ई का आयोजन

बालोद, 28 मार्च 2025। केंद्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत ”ऑर्गेनिक मड़ई ” का आयोजन कल 29 तारीख को डौंडी विकासखंड के ग्राम मंगलतराई में किया गया। उक्त कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया तथा अतिविशिष्ट अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर थे। कार्यक्रम में परंपरागत कृषि विषयांतर्गत वैज्ञानिक व्याख्यान एवं कृषि परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।