जल संरक्षण की दिशा में प्रशासन की अनूठी पहल ‘आवा पानी झोंकी’

कोरिया, 28 मार्च 2025।बरसात के पानी को सहेजने और जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने जनभागीदारी आधारित पहल ‘आवा पानी झोंकी’ शुरू की। ग्राम पंचायत पोटेडांड में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो, ग्राम पंचायत पोटेडांड और ग्राम पंचायत डोहड़ा के सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर जामुन के पेड़ के नीचे मिट्टी का घेरा बनाकर जल संचयन का अभ्यास किया, जिससे यह संदेश दिया गया कि अगर समय रहते बरसात के पानी को रोका जाए, तो भूजल स्तर को बनाए रखा जा सकता है।