समन्वय समिति की बैठक 27 को
गरियाबंद 26 मार्च 2025/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। यह बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 27 मार्च को दोपहर 3 बजे से होगी। सहायक औषधि नियंत्रक ने सर्व संबंधितों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
