अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित

कोंडागांव, 22 मार्च 2025। रायगढ़ में 4 से 12 दिसंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी की साइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को 24 तारीख को सुबह 6.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग 1 मई से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। दलालों से सावधान रहें। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।