अनंतिम वरीयता सूची जारी, 22 को साक्षात्कार
एकीकृत बाल संरक्षण योजना
महासमुन्द, 19 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न पदों के लिए अनंतिम वरीयता सूची जारी की गई है। पात्र अभ्यर्थियों को 22 मार्च 2025 को साक्षात्कार के लिए प्रातः 10ः00 बजे जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), बी.टी.आई. रोड, महासमुन्द में आमंत्रित किया गया है।
एकीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत 2 पदों – सामाजिक कार्यकर्ता व आउटरीच वर्कर एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह महासमुन्द अंतर्गत 5 पदों इनमें पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, एजुकेटर, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक, रसोईया एवं सहायक सह रात्रि चौकीदार के लिए साक्षात्कार किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए महासमुन्द जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
