समस्त आहरण व संवितरण अधिकारी 24 तक कोषालय में जमा करें चेक बुक
कोण्डागांव, 19 मार्च 2025। कार्यालय कलेक्टर कोषालय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार वित्त विभाग द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को चेक बुक कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि 24 को अपरान्ह 5.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कोषालय में चेक बुक जमा कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उन्होंने जानकारी दी है कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में 26से 28 तक कोषालय अधिकारी, संचालक बजट से उनके ई-मेल आईडी -dir-budget.cg@gov.in के माध्यम से स्वीकृति प्राप्त कर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के हस्ताक्षर एवं कोषालय अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षर किये जाएंगे। साथ ही वित्तीय वर्ष के लेन-देन की समाप्ति के पश्चात् आहरण एवं संवितरण अधिकारी की प्राप्ति अभिस्वीकृति लेकर चेकबुक वापस किया जा सकेगा।
