ट्रक के दरवाजे में बैठकर मोबाइल चला रहा युवक गिरा, पहिए के नीचे आने से मौत
महासमुंद। नेशनल हाइवे 53 में गुरुवार रात भगतदेवरी स्थित तुलसी ढाबा के सामने ट्रक के दरवाजे में बैठकर मोबाइल चला रहा सिमबल कैंप जम्मू कश्मीर निवासी अमनदीप सिंह (24) की गिरने के बाद पहिए में दब जाने से मौत हो गई। ट्रक में मृतक के साथ नालंदा नगर, नागपुर निवासी नितीन भिकाजी राठोड़ (25) और सिवनी म.प्र. निवासी राजा खोब्रागड़े और ट्रक चालक अजय भिकाजी राठौड़ के ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचडब्ल्यू 7054 में बैठकर कटक से आयरन गोली लोड कर भिलाई आ रहे थे। ट्रक ड्राइवर अजय भिकाजी राठौड़ चला रहा था। अमनदीप सिंह ट्रक में बायें दरवाजे के पास दरवाजा खोलकर पैर बाहर रखकर मोबाइल से बात कर रहा था। ट्रक के बाएं चक्के के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
