आनंद ने जिले में चल रहें योजना व लाभान्वित कृषको से चर्चा की

बेमेतरा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास परियोजना अंतर्गत एस.आनंद अतिरिक्त सचिव भू अर्जन विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा जिला बेमेतरा में संचालित जलग्रहण परियोजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ग्राम बनियाडीह में फलदार वृक्षारोपण, अमृत सरोवर एवं निर्मित अमृत सरोवर तालाब में जय कर्मा माता महिला स्व सहायता समूह द्वारा मत्स्य पालन कार्य का अवलोकन व उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों के महिलाओं से उक्त गतिविधि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं साथ ही आनंद के द्वारा महिला एसएचजीएस को अधिक से अधिक फोकस करने हेतु निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने स्व सहायता समूहों को योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसके लिए स्व सहायता समूह का बैंक पासबुक की छाया प्रति उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त सचिव आनंद द्वारा केंद्र स्तर महिला स्व सहायता समूहों को लखपति दीदी बनाने के लिए योजना में काम कर रहे है, उसी कड़ी में बेमेतरा के महिला स्व सहायता समूहों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर तालाब के मेड में बरगद एवं पीपल का पौधारोपण किया गया । तत्पश्चात ग्राम गोपालपुर में उत्पादन प्रणाली अंतर्गत प्रदाय ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग कर कृषक कुमकरन चंद्राकर द्वारा गेंदे फुल की खेती के संबंध में चर्चा किया गया, कृषक के द्वारा अतिरिक्त सचिव आनंद को गेंदे फुल की खेती में ड्रिप पद्धति से सिंचाई के साथ साथ समय समय पर खाद एवम कीटनाशक का उपयोग भी ड्रिप के माध्यम से करने एवं इससे हो रहे अतिरिक्त लाभ के बारे में जानकारी दिया गया। इसके लिए उन्होंने कृषक की काफी सराहना की एवं अपने साथ साथ ग्राम के अन्य कृषकों को गेंदे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात ग्राम समुंदवारा में निर्मित चेक डैम का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान निर्मित चेक डैम अंतर्गत लाभान्वित कृषकों से चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान उपस्थित कृषक चंद्रशेखर पटेल, अमन चौहान एवम अन्य कृषकों द्वारा अवगत कराया गया की चेक डैम निर्माण से फसलों की सिंचाई के साथ साथ भूमि का जल स्तर बढ़ने के संबंध में जानकारी दिया गया, साथ साथ वर्ष 2015-16 में निर्मित घोरेघाट नाला ग्राम घोटेघाट में निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान उपस्थित लाभान्वित कृषकों से चर्चा किया गया, कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि विगत 7-8 वर्षों से इस निर्मित चेक डैम अंतर्गत रुके जल का खेतों में सिंचाई कर लाभ लिया जा रहा है। अतिरिक्त सचिव के द्वारा निर्मित चेक डैम से कृषकों द्वारा लगातार सिंचाई कर फसल लेने एवं इसकी उपयोगिता की काफी सराहना की गई। साथ ही भ्रमण पश्चात कलेक्टर सह अध्यक्ष डब्लूसीडीसी जिला बेमेतरा रणबीर शर्मा से मुलाकात कर परियोजना में संचालित गतिविधियों के संबंध में चर्चा किया गया।
निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कपिल देव दीपक, जीआईएस विशेषज्ञ एसडीके कुशवाहा, प्रशिक्षण विशेषज्ञ जितेन्द्र नक्का एवं भूपेंद्र यादव सहित जिला बेमेतरा से उपसंचालक कृषि एम डी डडसेना,परियोजना अधिकारी संतोष गोंड, जितेन्द्र ठाकुर , डब्लूसीडीसी लेखापाल जनकू पाल, जलग्रहण विकास दल गणेश साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, ईश्वर साहू एवं देवलाल साहू उपस्थित थे |