महिला दिवस पर जल जीवन मिशन ने जल जन जागरूकता अभियान का किया आयोजन
कोंडागांव, 10 मार्च 2025। महिला दिवस के उपलक्ष्य में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन द्वारा जिले में एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं ने जल संरक्षण और स्वच्छता पर महत्वपूर्ण चर्चाएँ की। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जल संसाधनों के महत्व और संरक्षण के उपायों के प्रति जागरुक करना था। यह अभियान राज्य स्तर पर आयोजित किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य श्महिला शक्ति से जल शक्ति के सिद्धांत को बढ़ावा देना था। अभियान का उद्देश्य यह था कि महिलाएं जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जल संकट के समाधान में सक्रिय आगीदारी निभा सकें।
जन जीवन मिशन के तहत आयोजित इस जल चर्चा कार्यक्रम में गांव की जल बहिनियों ने रसोई के पानी के पनः उपयोग, जल बचाने के तरीकों और जल को स्वच्छ रखने के विभिन्न उपायों पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। महिला जल जन जागरूकता अभियान के तहत उन सभी जल बहिनियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जल स्वच्छता और संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उन्हें उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हल्बी भाषा में जान बचाने के लिए नारे भी लगाए, जिससे यह संदेश स्पष्ट रूप से गया कि जल का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला आईईसी समन्वयक सुहानी बख्शी और जल जीवन मिशन से मितलेश ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया और जल संरक्षण के विषय में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महिला शक्ति की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे इस मिशन का हिस्सा बने और जल को बचाने के उपायों को अपने जीवन में लागू करें।
जल बहिनियाँ द्वारा साझा किए गए विचारों और किए गए प्रयासों से यह स्पष्ट है कि महिलाएं जल संरक्षण के कार्यों में एक अहम भूमिका निभा रही है और उनका समर्पण आने वाले समय में जल संकट के समाधान में सहायक होगा। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि हर महिला जल संरक्षण के लिए सक्रिय कदम उठाए तो हम आने वाले समय में जल संकट से बच सकते हैं।
