पदोन्नति में आरक्षण व अन्य मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन
महासमुंद। छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला व ब्लॉक इकाई महासमुंद के तत्वावधान में पदोन्नति में आरक्षण व जनजाति के अन्य प्रमुख मुद्दों को लेकर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। आगामी 16 मार्च नया रायपुर के तुता में इसी मुद्दे को लेकर प्रांतीय आंदोलन की शुरूवात की जाएगी। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, प्रांतीय संयुक्त सचिव एसपी ध्रुव, जिला अध्यक्ष एमएल ध्रुव, जिला महासचिव महेश कुमार ध्रुव, तुलाराम ठाकुर, यशवंत कुमार ठाकुर सदस्य, सरजू प्रसाद कुंजाम (अध्यक्ष बमनेश्वर परिक्षेत्र ध्रुव गोंड समाज) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी महासचिव महेश कुमार ध्रुव ने दी है।
