महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे वन मंत्री

नारायणपुर, 07 मार्च 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 तारीख को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन इन्डोर स्टेडियम माहका में प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप एवं अध्यक्षता सांसद महेश कश्यप करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप मण्डावी एवं नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल शामिल होंगे।