खल्लारी मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता
महासमुंद 7 मार्च 2025। खल्लारी देवी ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर खल्लारी मेला महोत्सव में आने का न्योता दिया, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सहर्ष स्वीकार किया और मेला महोत्सव में पहुंचने सहमति प्रदान की। इसके साथ ही सदस्यों द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग नेशनल हाईवे 353 खल्लारी से मेला स्थल (खल्लारी पहुंच मार्ग) तक दोहरीकरण व सौंदर्यीकरण कराने तथा मेला महोत्सव के लिए नियमित रूप से राशि स्वीकृत करने के संबंध में आवेदन सौंपा। इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा तथा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डेमन पुनरिया, सदस्य सोनू चंद्राकर उपस्थित रहे।
