होली के अवसर पर 14 को शुष्क दिवस
महासमुंद 07 मार्च 2025। होली पर 14 तारीख को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने होली के लिए घोषित शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार, महासमुन्द को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
