अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता
कोण्डागांव, 06 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 तारीख को जिले में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, दौड़, जूडो, तीरंदाजी, रस्साकसी, हॉकी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इस आयोजन में 8 वर्ष से अधिक आयु की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव में अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके कौशल को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
