आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 21 अप्रैल तक

दंतेवाड़ा, 05 मार्च 2025। जिले में संचालित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा इस संबंध में पूर्व में आवेदन फार्म वितरण करने हेतु प्रारंभिक तिथि 10 से प्रारंभ होकर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। और प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस क्रम में आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रिक्त सीट के विवरण अनुसार कक्षा छठवीं में 35, नवमी 11, ग्यारहवीं में 10 सीट निर्धारित है।

इन्हें भी पढ़े