काम में लापरवाही, पटवारी निलंबित

बलरामपुर 04 मार्च 2025। विकासखण्ड वाड्रफनगर के तहसील रघुनाथनगर अंतर्गत पटवारी पन्नेलाल सोनवानी के द्वारा पदीय दायित्वों में स्वेच्छाचारिता बरतने एवं सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन के फलस्वरूप प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर के द्वारा श्री सोनवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।