जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक 6 को

बलरामपुर 04 मार्च 2025। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 6 तारीख को सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत अद्यतन प्रगति की समीक्षा एवं विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में संबंधित सदस्यों को समय उपस्थित होने को कहा है।