वृंदावन विद्यालय में 10वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई
महासमुंद। सनातन समिति द्वारा संचालित वृंदावन विद्यालय में 9वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच संचालन पूर्वी चंद्राकर, भूमि, मौली प्रियांशी ने किया। संस्था संचालक एमआर विश्वनाथन ने कहा कि जीवन में पांच चीजों का होना बहुत आवश्यक है। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन, दृढ़ संकल्प, परिश्रम, परिवर्तन के बारे में विस्तार से सीख दी। संचालिका श्रीमती सुजाता विश्वनाथन ने बच्चों को समय का सदुपयोग और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती इंदु मिश्रा ने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ते रहने की सीख दी। यह कार्यक्रम संध्या सोनी और चंदना सोनी के तत्वावधान में हुआ। इस कार्यक्रम में वर्षा चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंतिम में मिस फेयरवेल इंदु साहू और मिस्टर फेयरवेल समीर साहू रहे। आभार प्रदर्शन मिथिलेश कागजी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं श्रीमती अमृता चंद्राकर, उर्मिला अग्निहोत्री, रेखा साहू, जागृति साहू, संध्या सोना, दामिनी वैष्णव, सुषमा साहू, चंदना सोनी, नीरू मांझी, सुमन साहू, यंशवत धृतलहरे, प्रवीण साहू, रिंकी कुर्रे, वर्षा चंद्राकर, एम रजनी, साधना राठौर, भूमिका वर्मा, मोनिषा बावनकर, शुभ्रा अग्रवाल, सविता ढ़ीढ़ी, नंदिनी साहू, अंशु यादव, हीरा साहू, स्वाति ठाकुर, एकता राठी, लक्ष्मीनारायण साहू व कमलेश नागवंशी का योगदान रहा।
