कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा दो को
महासमुंद 24 फरवरी 2025। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा रविवार 2 मार्च को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर आयोजित की गई है। वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in से परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते है।
