स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों ने मांग पूरा होने पर शासन का जताया आभार

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का किया सम्मान
महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव द्वारा नगर निगम, नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों के विभिन्न मांगों को पूरा कर उन्हें राहत प्रदान किया है। मांग पूरा होने पर स्वच्छता दीदियों व मित्रों ने शासन का आभार जताते हुए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का सम्मान किया।
इस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्वच्छता दीदियों व मित्रों का अभिनंदन व स्वागत किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता दीदियों व मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए हमारी सरकार ने उनका सम्मान करते हुए मांगों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियों एवं मित्रों की मांगे लंबे समय से चली आ रही थी। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा करते हुए ध्यान ही नहीं दिया। हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा पत्र में स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने का वादा किया था। जिसे हमारी सरकार ने तुरंत लागू करते हुए उन्हें राहत प्रदान किया है। साथ ही उन्हें 8 घण्टे से अधिक सेवा नहीं देना है और महीने में एक सीएल अवकाश भी प्राप्त होगा। इसके अलावा उनका श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराकर श्रम विभाग विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। सफाई मित्रों को वर्दी दस्तानें, मास्क, जूता व टोपी भी देने का फैसला भी हमारी सरकार ने लिया है।
इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदगण देवीचंद राठी, हरवंश सिंह (नानू भाई), पवन पटेल, भाऊराम साहू, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, पीयूष साहू, माधुरी यदु, भारती चंद्राकर, सुनैना ठाकुर, सीता डोंडेकर, धनेश्वरी सोनवानी, कल्पना सूर्यवंशी सहित मनीष शर्मा, हफीज कुरैशी, हनीश बग्गा, सोनधर सोनवानी, पप्पू ठाकुर, आकाश पांडे व स्वच्छता दीदी व भैया उपस्थित थें।