नांदगांव में गणतंत्र दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला नांदगांव में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा सुबह प्रभात फेरी के साथ गांव में भ्रमण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, जय जवान जय किसान के नारे के साथ-साथ देश भक्तियों के नारे से नांदगांव की गलियां गूंज उठी। प्रभात फेरी के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जविलत कर िकया गया पश्चात संस्था प्रमुख और एमएमसी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ प्रारंभ किया गया। स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर राऊत नृत्य, पंथी, कर्मा के साथ-साथ देशभक्ति रिमिक्स गीतों और भूत डांस में बच्चों ने ग्रामीणों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन अजय बंजारे व आभार प्रदर्शन कमलेश पटेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्रीमती शीला चंद्राकर, शिक्षकगण श्रीमती लक्ष्मी साहू, घनश्याम बंजारे तथा ग्रामीण योगेश पटेल, दीनू पटेल, जनक चंद्राकर, पप्पू पटेल, अश्विनी पटेल, शालिक पटेल, किस लाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े