कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम में फहराया झंडा

रायगढ़, 26 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज नगर निगम रायगढ़ में झंडा फहराया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, उपायुक्त सुतीक्षण यादव सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।