गणतंत्र दिवस समारोह, राजस्व मंत्री फहराएंगे तिरंगा

रायपुर, 25 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 तारीख को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री श्री वर्मा सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री वर्मा परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगीं एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े