ट्रैक्टर और ट्रक से 975 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद। अवैध धान खरीदी, परिवहन व भंडारण पर खाद्य विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में गढ़फुलझर और सराईपाली के बीच संयुक्त टीम ने रात में धान का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर और ट्रक को पकड़ा। जिसमें क्रमश: 100 कट्टा धान और 875 कट्टा धान परिवहन करते पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार चिमरकेल इलाके में जांच के दौरान टीम ने ट्रैक्टर द्वारा 100 कट्टा धान ,ट्रक द्वारा 875 कट्टा धान गढ़फुलझर समिति से बरौली के रियांस राइस मिल के लिए जारी डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) के नाम पर धान का उठाव किया गया था। लेकिन, इसे बरौली के बजाय सराईपाली की ओर ले जाया जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर धान मालिकों से दस्तावेजों की पुष्टि और जांच शुरू कर दी है।