प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 3 से

महासमुंद। नगर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर में 10 देवी-देवताओं के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 3 से 7 फरवरी को होगा। इस दौरान 3 फरवरी को दोपहर 2 बजे से महामाया मंदिर प्रांगण से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन श्री गणेश पंचांग पूजन, जलयात्रा व मंडप प्रवेश होगा। 4 फरवरी को वेदी पूजन जलाधिवास व 5 को मंत्राधिवास, फलाधिवास होगा।