जल जीवन मिशन, बोड़ागांव बना हर घर जल प्रमाणित ग्राम

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जनवरी 2025।अंतागढ़ के ग्राम बोड़ागांव में सरपंच ग्राम पंचायत की उपस्थिति में हर घर जल उत्सव आयोजित कर ग्राम को प्रमाणीकरण किया गया। ग्राम सभा में जिला समन्वयक द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आगे भी योजना को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक संचालन करने को कहा ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति हो सके। साथ ही जल जीवन मिशन योजना की संपूर्ण जानकारी देते पाईप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करने के लिए जानकारी दी गई। साथ ही जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इन्हें भी पढ़े